विद्युत नियामक आयोग ने 400 केवी सब स्टेशन रुड़की का आदेश किया जार
देहरादून।
रुड़की क्षेत्र में पावर सप्लाई सिस्टम मजबूत किए जाने को 400 केवी जीआईएस सब स्टेशन का जल्द निर्माण होगा। सोमवार को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने मंजूरी देने का विधिवत आदेश जारी किया। इससे उद्योगों में लो वोल्टेज की दिक्कत दूर होगी। नए उद्योगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी।
रुड़की जीआईएस सब स्टेशन का निर्माण 377.14 करोड़ में होगा। इसके साथ ही 400 केवी पुहाना मुजफ्फरनगर लाइन का नए बनने वाले 400 केवी जीआईएस सब स्टेशन रुड़की तक भी निर्माण होगा। इस पर 327.44 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विद्युत नियामक आयोग ने शर्तों के साथ इन कामों को मंजूरी दी। रुड़की समेत आस पास के क्षेत्र को इस सब स्टेशन से बड़ा लाभ मिलेगा। अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि प्रभात किशोर डिमरी, सदस्य तकनीकी अनुराग शर्मा की ओर से आदेश जारी किया गया।