कोतवाली बड़कोट पुलिस टीम द्वारा कल 29 मई 2026 की रात्रि को राजतर, राजगढ़ी बस स्टॉप के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों मक्खन सिंह व प्रवेश के कब्जे से क्रमशः 2.03 ग्राम एवं 2.40 ग्राम, कुल 4.43 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में NDPS Act की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं नशा तस्करों की सघन निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
