आज सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
छह जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी
वहीं हरिद्वार, टिहरी, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
0 0 1 minute read