पौड़ी। मंगलवार देर रात एक कार के ल्वाली तमलांग मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। पौड़ी कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि रात करीब ढाई बजे हादसे की सूचना 112 के माध्यम से मिली। जिस पर तत्काल थाना कोतवाली पौड़ी से फोर्स मौके पर पहुंचा। पाया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार खाई में गिरी है। ये ग्राम कुज़ेठा पौड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए हुए थे। शादी से रात ल्वाली होटल में रहने आ रहे थे। पटवारी चौकी के पास में कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे सड़क से खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे । चारो को पौड़ी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। हादसे में अभिषेक उम्र 40 वर्ष निवासी नियर पटेल नगर रेलवे स्टेशन शादीपुर दिल्ली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कुणाल रौतेला पुत्र उम्र 40 वर्ष निवासी कांडा बागेश्वर,
विशाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी प्रेम नगर नियर पटेल नगर रेलवे स्टेशन शादीपुर दिल्ली और प्रिंस कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी पटेल नगर शादीपुर दिल्ली घायल हो गए।
0 0 1 minute read
