क्राइम

ऑपरेशन प्रहार: यात्रियों को परेशान करना होटल स्टाफ को पड़ा महंगा, 07 कर्मचारियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार: यात्रियों को परेशान करना होटल स्टाफ को पड़ा महंगा, 07 कर्मचारियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चमोली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

दिनांक 10.07.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पाण्डुकेश्वर स्थित महीन रेजीडेंसी में ठहरे यात्रियों के साथ होटल स्टाफ द्वारा अनावश्यक रूप से अभद्र व्यवहार कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना गोविंदघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर होटल के 07 कर्मचारियों को थाना गोविंदघाट लाया गया तथा उनके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने एवं दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की सख्त चेतावनी दी गई।

चालानी कार्रवाई किए गए व्यक्ति—

1. हिमांशु पुत्र मनोज सिंह रावत, निवासी ग्राम कुनारा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
2. ललित नेगी पुत्र भरत सिंह नेगी, निवासी ग्राम नानाई, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
3. आदित्य पुत्र प्रताप सिंह, निवासी सालरा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
4. सनोज रावत पुत्र किताब सिंह, निवासी ग्राम लिवाड़ी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
5. निशान्त चौहान पुत्र नेपाल सिंह चौहान, निवासी कोटीबावर, थाना त्यूनी, जनपद उत्तरकाशी।
6. नवीन सिंह पुत्र विक्रम सिंह, निवासी हड़वाड़ी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।
7. शिव सिंह पुत्र गुलाब सिंह, निवासी त्यूरी, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button