अवैध शराब की तस्करी पर प्रहार, दो गिरफ्तार
चमोली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली श्री बद्रीनाथ एवं कोतवाली गोविन्दघाट पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए हैं।
पहली कार्रवाई:
कोतवाली श्री बद्रीनाथ पुलिस द्वारा देवदर्शिनी बैरियर पर चेकिंग के दौरान सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP19A-5643 की तलाशी लेने पर उसके बैग से 22 बोतल/हाफ अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनमें 02 बोतल MC Dowell’s No.1 Celebration Rum, 02 बोतल Prestige Green Whisky तथा 18 हाफ अद्धे MC Dowell’s No.1 Celebration (उत्तराखण्ड मार्का) शामिल हैं। इस मामले में अरविन्द निरवाल निवासी सामली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करते हुए मु0अ0सं0 07/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम: अ0उ0नि0 मुकेश, कां0 विजय एवं कां0 अनीश।
दूसरी कार्रवाई:
कोतवाली गोविन्दघाट पुलिस द्वारा चामधार बैरियर (पांडुकेश्वर) क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आकाश कुमार पुत्र रवि कुमार, निवासी कुमारगढ़ा, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।