देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में मरीज को एक्सपायर इंजेक्शन दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मरीज गौरव गुलाटी को समय रहते एक्सपायर इंजेक्शन की जानकारी मिल गई, जिससे उनकी सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह ने नर्सिंग और फार्मेसी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, उन्होंने विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर दवाइयों की सघन चेकिंग करवाई और चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है।
