Uncategorized

डाक कांवड़ लेकर जा रहे बाइक सवारों की बाइक में लगी आग

 

रुड़की। डाक कांवड़ लेकर तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार कांवड़ यात्रियों की बाइक में रविवार शाम अचानक आग लग गई। नगला बाईपास के पास हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। बाइक में आग लगने के बाद कांवड़ यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ यात्री बाइक से तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान नगला बाईपास के पास बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारण बाइक पूरी तरह जल गई है। बताया गया कि पुलिस और आसपास के लोगों की तत्परता से कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारु कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button