अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर ढाई साल का दिव्यांग मासूम लावारिस मिला
रुड़की। सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अल्ट्रासाउंड केंद्र के पास करीब ढाई साल का दिव्यांग मासूम लावारिस हालत में मिला है। ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद अस्पताल के स्टाफ की नजर बच्चे पर पड़ी। काफी देर तक बच्चे के साथ किसी परिजन के नहीं पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही बच्चे को इमरजेंसी में लाकर चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
0 0 Less than a minute