दुर्घटना

टूरिस्ट बस के नीचे दबने से दो चचेरे भाईयों की मौत

 

ऋषिकेश। गंगोत्री हाईवे पर एक टूरिस्ट बस भजनगढ़ रोड के पास मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आकर हाईवे किनारे खड़े दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस सवार 13 यात्री जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है।
मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग नौ बजे राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर की टूरिस्ट बस पूर्णानंद पार्किंग में खड़ी थी। दिल्ली और बिहार के यात्री नीलकंठ दर्शन के लिए गए थे। वापसी में दिल्ली लौटते समय भद्रकाली तिराहे से थोड़ा आगे चालक ने बस से अचानक बस से संतुलन खो दिया। जिसके बाद बस बेकाबू होकर भजनगढ़ रोड के पास हाईवे के मोड़ पर अचानक पलट गई। बस की चपेट में आकर किनारे पर खड़े स्कूटी सवार दो चचेरे भाई बस की चपेट में आ गए। आसपास ठेली-रेहड़ी संचालकों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे दबे युवकों को जख्मी हालत में बाहर निकाला। बस में फंसे 13 घायल यात्रियों को भी किसी तरह से पुलिस व एसडीआरफ के जवानों ने बाहर निकाला।
एसआई राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शुभम बिष्ट व 32 साल के ऋषभ बिष्ट दोनों निवासी गणेश विहार, ऋषिकेश के रूप में हुई है। जबकि, दिल्ली व बिहार के 13 यात्री घायल हुए हैं। उनका उपचार ऋषिकेश के राजकीय उपजिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। ढालवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत ने बताया कि बस करीब 50 यात्री सवार थे। इनमें 13 घायल यात्रियों के अलावा अन्य सुरक्षित हैं। हाईवे किनारे पलटी बस को हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button