क्राइम

UTET परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार

📝 UTET परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार।

👮 पुलिस टीम की तत्परता से परीक्षा में प्रतिरूपण का मामला उजागर, आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत।

दिनांक 29.09.2026 को कोटद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती इंटर कॉलेज, कलाबड़, कोटद्वार में आयोजित UTET परीक्षा में एक व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। सूचना पर पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा परीक्षा केंद्र पर जांच एवं पूछताछ की गई। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि विशाल कुमार, निवासी काशीपुर, ऊधमसिंहनगर के स्थान पर हिमांशु चौहान , निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश परीक्षा दे रहा था। पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत उक्त तथ्य की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा हिमांशु चौहान को मौके से गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य श्री चन्दन सिंह की तहरीर के आधार पर इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 237/2026, धारा 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 61(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button