सायबर क्राइम

रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस ने साइबर सुरक्षा का संदेश दिया

रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस ने साइबर सुरक्षा का संदेश दिया

हरिद्वार।

बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने रामलीला मंचन के दौरान अनूठी पहल करते हुए सैकड़ों दर्शकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने रामायण के प्रसंगों के माध्यम से लोगों को डिजिटल रावण से बचने और साइबर सुरक्षा की लक्ष्मण रेखा पार न करने की अपील की।

अरण्य कांड में माता सीता के हरण का उदाहरण देते हुए उप निरीक्षक ने बताया कि जिस प्रकार रावण ने साधु का वेश धारण कर छल किया था, उसी तरह साइबर अपराधी भी पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मचारी और रिश्तेदार बनकर लोगों को ठगते हैं। एआई, डीपफेक, फर्जी केवाईसी, लॉटरी और संदिग्ध लिंक के जरिए भी ठगी की जा रही है। उन्होंने लोगों से ओटीपी और पासवर्ड गोपनीय रखने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, मजबूत सोशल मीडिया पासवर्ड रखने और अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचने की अपील की। रिश्तेदार के नाम पर रुपये मांगने वाले संदेशों की पुष्टि भी जरूरी बताई। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button