आज शासकीय आवास में मुख्यमंत्री धामी की प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से आत्मीय भेंट हुई।
इस अवसर पर प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं तथा उत्तराखण्ड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर रहा है।
हमारा प्रयास उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
