गंदगी

मनसा देवी मार्ग पर तीन दिन से बह रहा सीवर का गंदा पानी

मनसा देवी मार्ग पर तीन दिन से बह रहा सीवर का गंदा पानी
हरिद्वार। ब्रह्मपुरी से मनसा देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर सीवर का गंदा पानी बहने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, स्कूली बच्चे भी इसी गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं। इससे बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button