एम्स ऋषिकेश

रुड़की से ऋषिकेश एम्स के लिए दौड़ेगी सीधी बस,

 

रुड़की। ऋषिकेश एम्स में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। अब रुड़की से ऋषिकेश एम्स तक सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से यह बस सेवा 12 नवंबर से शुरू की जाएगी। बस सुबह 7 बजे रुड़की डिपो से ऋषिकेश एम्स के लिए रवाना होगी।
लंबे समय से रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के लोग ऋषिकेश एम्स तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। मरीजों और तीमारदारों को अब तक एम्स पहुंचने के लिए कई यातायात साधनों का सहारा लेना पड़ता था। ऐसे में सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में शुरू की जा रही इस पहल को क्षेत्र के मरीजों और उनके परिजनों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बस सेवा शुरू होने की खबर से लोगों में खुशी है और मरीजों व तीमारदारों ने परिवहन मंत्री का आभार जताया है।
शुरुआत में एक बस संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में दूसरी बस भी शुरू की जा सकती है। रुड़की डिपो प्रबंधन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button