आंदोलन

मांगों को लेकर नगर निगम में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर नगर निगम में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले बुधवार को नगर निगम परिसर में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।
यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल और सचिव धीरज भारती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर निगम में नए कर्मचारियों की भर्ती करने, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने और लंबे समय से लंबित मांगों का जल्द निस्तारण करने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि कार्य का दबाव कम हो सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button