ट्रेनिंगरोजगार

फ्री स्किल ट्रेनिंग का अवसर, युवतियों को रहने की सुविधा भी मुफ्त

 

देहरादून: राजधानी देहरादून में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन की ओर से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4.0 के तहत 15 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान युवतियों के लिए निःशुल्क आवास की व्यवस्था भी की गई है।

इस योजना के तहत युवाओं के लिए 650 से अधिक प्रशिक्षण सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। तीन से चार महीने के इन शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए युवाओं को हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इन संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण

गढ़ी कैंट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) में हाउसकीपिंग असिस्टेंट के लिए 150 और फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के लिए 350 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।

वहीं, सहसपुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 12वीं पास और आईटीआई योग्यताधारी युवक-युवतियों के लिए सोलर पीवी इंस्टॉलर (इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट मैकेनिस्ट (आयरन एंड स्टील) के 40-40 सीटों के बैच संचालित किए जाएंगे।

इसके अलावा दून विश्वविद्यालय में 12वीं पास 100 छात्र-छात्राओं को सप्लाई चेन एग्जीक्यूटिव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेनिंग के बाद मिलेगी प्लेसमेंट में मदद

उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन की नोडल अधिकारी विनीता बडोनी के मुताबिक, योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप हुनरमंद बनाना और प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसरों से जोड़ना है।

यहां करें संपर्क और पंजीकरण

हॉस्पिटैलिटी कोर्स: 9410394201

सप्लाई चेन कोर्स: 7618222334

टेक्निकल कोर्स: 9870835117

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button