हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में भाजपा नेता विज्यंत चौधरी(38) ने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पूर्वी नाथ नगर निवासी विज्यंत बीएचईएल में वह संविदा पर काम कर रहा था। वह मोदी एप के जिला संयोजक का था। रविवार देर शाम को घर पहुचंने पर अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर निकालकर पहले हवा में दो फायर किए। आवाज सुनकर पत्नी ने विज्यंत के हाथ से रिवाल्वर छीनने का प्रयास भी किया। विज्यंत ने माथे से रिवाल्वर सटाकर खुद को गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने तीन और पूरे कमरे से 14 खोखे बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है।
………………
आदित्य डोभाल