शोक

देहरादून के प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का निधन

देहरादून के प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का निधन

देहरादून। आयुर्वेद जगत के प्रतिष्ठित चिकित्सक, पद्मश्री सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश का निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत, सामाजिक क्षेत्र और उनके हजारों मरीजों में शोक की लहर है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

परिजनों के अनुसार, वैद्य बालेंदु प्रकाश ने अपना जीवन आयुर्वेद, शोध और मरीजों की सेवा को समर्पित किया। उन्होंने साहस, दृढ़ विश्वास और मानवीय संवेदनाओं के साथ अनगिनत लोगों के जीवन को नई दिशा दी। वे आयुर्वेदिक चिकित्सा, विशेषकर जटिल रोगों के उपचार और शोध कार्यों के लिए देश-विदेश में जाने जाते थे।

उनकी पुत्री वैद्य शिखा प्रकाश ने भावुक संदेश में कहा कि उनके पिता का जीवन प्रेरणा, ज्ञान और करुणा का प्रतीक था तथा उनकी विरासत सदैव लोगों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

परिवार के अनुसार, वैद्य बालेंदु प्रकाश का अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर 12:30 बजे प्रकाश डेयरी फार्म में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button