-हादसे में 6 एक ही परिवार के 6 लोगों की हो गई थी मौत
पौड़ी। देवप्रयाग-पौड़ी स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के बाद पुलिस टीम को शवों को खाई से निकालने में 18 घंटे लग गए और शनिवार को सुबह 6 बजे ही रेस्क्यू पूरा हो सका। गहरी खाई के साथ ही खड़ी चढ़ाई और बीच-बीच में हो रही बारिश ने भी रेस्क्यू में काफी समय जाया कर दिया। रेस्क्यू के लिए टिहरी के ब्यासी से एसडीआरएफ टीम और श्रीनगर से एसएसबी के जवानों को भी आना पड़ा। इससे पहले देवप्रयाग पुलिस के साथ ही पौड़ी पुलिस और श्रीनगर, देवप्रयाग एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाया। पौड़ी मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर देवप्रयाग के कुंडाधार के पास बुलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर करीब ढ़ाई सौ मीटर खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि परिवार का एक बच्चा घायल हो गया था उसका उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती करवाया गया था। शवों को खाई से निकालने के लिए जुटी टीमों का रेस्क्यू शनिवार सुबह 6 बजे ही पूरा हो सका। डीएम पौड़ी स्वाति भदौरिया के निर्देश पर शवों का मौके पर ही डॉक्टरों ने पीएम किया। पुलिस ने शवों का गांव भेजना शुरू किया। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि गहरी खाई के साथ ही मौसम के साथ नहीं देने और बाद में अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में समय लग गया। विपरीत हालत को देखते हुए रेस्क्यू में श्रीनगर से एसएसबी तो ब्यासी से एसडीआरएफ टीम भी पहुंची। जिले के देवप्रयाग के साथ ही पौड़ी थाने का भी फोर्स शु्क्रवार से ही मौके पर बना रहा। पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा गया है।
0 0 1 minute read
