पौड़ी: कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पंजाब चुनाव प्रचार छोड़कर बीरोंखाल ब्लॉक के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और लोगों को सरकार के अधिकारियों और मुख्यमंत्री से बात कर मदद पहुंचने का भरोसा दिय।
पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के कुंणजोली, फरसाड़ी और सुखई गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जहां लोगों की कृषि भूमि पूरी तरह से बर्बाद हो गई। वहीं, आपदा से बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ठप हो गई हैं। अब तक गांव में पेयजल आपूर्ति पूर्ति भी बहाल नहीं हो पाई है।
कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री से बात कर लोगों को मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा जैसी स्थिति के लिए जिला अधिकारी के पास बजट की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे लोगों को तात्कालिक मदद की सके। लेकिन, अब तक प्रभावित क्षेत्रों ऐसा नजर नहीं आया है।
गोदियाल ने सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों को नाकाफी बताया। उन्होंने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के इस समय प्रभावित गांवों की पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है।रास्ते बह गए हैं। SDRF को मौके पर पहुंच कर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए थी। आपदा से निपटने का ग्रामीणों ने 2500 और 5000 की सहायता को नाकाफी है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि बीरोंखाल ब्लॉक के आपदा ग्रस्त गांव कुणजोली, फरसाड़ी और सुखई में गणेश गोदियाल के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। लोगों की मूलभूत सुविधाओं बिजली और पानी के लिए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की।
उन्होंने कहा कि गोदियाल पंजाब चुनाव में प्रचार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही उनको घटना की जानकारी लगी, वे तत्काल सारे कार्यक्रम छोड़कर लोगों के बीच पहुंच गए। यह साबित करता है कि वह कितने संवेदनशील हैं। उनको अपने लोगों की कितनी चिंता है।