21 को आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह
आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार की शाम को एलजी को अपना इस्तीफा सौंपा था और आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आतिशी की कैबिनेट में केजरीवाल सरकार के सभी चारों मंत्रियों को दुबारा से मंत्रीपद दिया जा रहा है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। कैबिनेट में अभी भी एक स्थान खाली है। पार्टी में इसके लिए मंथन चल रहा है। संभावना है कि शपथ ग्रहण से पहले इस पद के लिए नाम का भी कर दिया जाए।
आतिशी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन मंत्री होंगे। चारों मंत्री केजरीवाल कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं। सभी को उनके काम का इनाम दिया गया है। आप व आतिशी ने इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की है। वहीं, सुल्तानपुरी से विधायक मुकेश अहलावत उनकी कैबिनेट में नया चेहरा होंगे। पहली बार विधायक बने मुकेश सरकार में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करेंगे। केजरीवाल कैबिनेट में राजकुमार आनंद इसी श्रेणी से आते थे।