राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले कहां जा रही है उनकी बुद्धि, सेना और उससे जुड़े लोगों कर रहे अपमान
हरिद्वार।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर पीएम मोदी की माता का उपहास उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल सेंसलेस हो गए हैं। उनकी मां और बहन ने उन्हें संस्कार नहीं सिखाए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयु और अनुभव में बहुत बड़े है, उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया, जो आज तक किसी ने नहीं दिया। प्रधानमंत्री की मां के प्रति श्रद्धा और आदर होना चाहिए लेकिन राहुल गांधी उनकी मां का उपहास उड़ा रहे हैं, इससे समझा जा सकता है कि उनकी बुद्धि कहां जा रही है। उनके इस बयान से उनकी सोच और गरिमा, पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है।
वहीं एनएसए अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश को पूरी दुनिया में मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने देश की सीमाओं को ताकत देने का काम किया है। अजीत डोभाल उत्तराखंड के लाल है। राहुल गांधी का उनको लेकर दिया गया बयान निंदनीय है। राहुल गांधी की आदत को गई है कि उन्हें सेना और सेना से जुड़े लोगों का अपमान करना है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर तक भी सवाल उठाए। उन्हें लगता है कि पूरे देश की सत्ता पर राहुल गांधी का अधिकार और एक साधारण परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री बनकर देश चला रहे हैं, यह बात उनके गले नहीं उतर रही है। राहुल गांधी अपने हिसाब से देश और देश की संसद को चलाना चाहते हैं। उन्होंने अजीत डोभाल का अपमान करके निम्नता की पराकाष्ठा को पर कर दिया है। दरअसल अभी हाल ही में एक छात्रों से जुड़े कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की माता और एनएसए अजीत डोभाल को लेकर टिप्पणी की थी और उसके बाद वो भाजपा के निशाने पर आ गए है।
