कार्रवाई

नौकरी से बर्खास्त

राजधानी लखनऊ में सहायक अध्यापक पर प्रधानाचार्य ने आलमबाग थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी अध्यापक पर बीएड की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप है।

आलमबाग के चंदर नगर स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार के मुताबिक राकेश कुमार कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। आरोप है कि राकेश ने नौकरी हासिल करने के लिए भर्ती के समय बीएड की जो मार्कशीट लगाई थी वो सत्यापन में फर्जी निकली। इस पर कॉलेज प्रशासन ने राकेश को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button