कृषि

केंद्र ने चौबटिया गार्डन के लिए मंजूर किए छह करोड़

केंद्र ने चौबटिया गार्डन के लिए मंजूर किए छह करोड़

केंद्र सरकार ने राजकीय उद्यान चौबटिया को विकसित करने के लिए छह करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे चौबटिया उद्यान शीतोष्ण फलों के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस बनने का रास्ता साफ हो गया है। कृषि एवं बागवानी मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया।
जोशी ने बताया कि केंद्रपोषित बागवानी मिशन योजना के तहत केंद्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान चौबटिया, अल्मोड़ा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर टैम्परेट फ्रूट की स्थापना के लिए यह राशि मंजूर की है। यह योजना इण्डो-डच नीदरलैण्ड वर्किंग ग्रुप के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि परियोजना मुख्यतः शीतोष्ण फलों की फसल पर केंद्रित है जिसमें सेब, आडू, नाशपाती, प्लम एवं अखरोट को शामिल किया गया है। चौबटिया उद्यान में अब आधार भूत संरचना, ट्रेनिंग हॉस्टल, सिंचाई प्रणाली, पॉलीहाउस, सॉर्टिंग ग्रेडिंग यूनिट के साथ ही कोल्ड रूम बन सकेगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में शीतोष्ण फल उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। यह सेंटर उत्तराखंड में शीतोष्ण फलों की उन्नत खेती, अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी मिलेगी। कहा कि चौबटिया गार्डन, जो पहले से ही अपनी बागवानी प्रयोगशालाओं और अनुसंधान कार्यों के लिए प्रसिद्ध है, अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में और भी विकसित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button