उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 10,709 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹18.49 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री धामी ने साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को समयबद्ध रूप से लाभान्वित किया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य जांच में बीमारी की पहचान होने वाले श्रमिकों के समुचित उपचार तथा दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
श्रमिक परिवारों के लिए संचालित समेकित कल्याण मॉडल के अंतर्गत अब तक 33,429 शिक्षण सामग्री किट, 26,674 स्वच्छता सामग्री किट एवं 23,216 पोषाहार किट सहित कुल 83,319 किट वितरित की जा चुकी हैं। वहीं, श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 20,527 स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं 2,32,281 स्वास्थ्य परीक्षण किए गए हैं।
