लेखक गांव, थानों, देहरादून में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में मुख्यमंत्री धामी सम्मिलित हुऐ । लेखक गांव में आयोजित यह महोत्सव, नई सृजन-यात्रा का आरंभ है। इस अवसर पर लेखक गांव स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
हमारी सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड को देश का सर्वेश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प है, हमारे सभी साहित्यकारों, कलाकारों, विद्वानों और संस्कृति के साधकगणों के सहयोग से हम अपने इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अवश्य सफल होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी, पूर्व रक्षा सचिव डॉ. योगेन्द्र नारायण जी, ले.ज. श्री अनिल कुमार भट्ट (से.नि) जी, पद्मश्री डॉ. हरमोहिन्दर सिंह बेदी जी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

