मुख्यमंत्री

संतो ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

मुद मंगलमय संत समाजू। जो जग जंगम तीरथराजू॥
राम भक्ति जहं सुरसरि धारा। सरसइ ब्रह्म बिचार प्रचारा॥

शासकीय आवास पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज जी, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर Swami Avdheshanand Giri महाराज जी, आचार्य महामंडलेश्वर Swami Kailashanand Giri ji महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी महाराज जी, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी, परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के अध्यक्ष पूज्य संत स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी, पतंजलि योगपीठ के Acharya Bal Krishna जी, कवि व जनप्रिय वक्ता Dr. Kumar Vishwas जी एवं प्रसिद्ध कथावाचक Jaya Kishori जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सभी सम्मानित संतों, विचारकों व धर्माचार्यों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। सन्तजनों ने देवभूमि में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की रक्षा हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की, जिसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

संतों ने हरिद्वार कुंभ–2027 को भव्य, दिव्य और विश्व-स्तरीय आयोजन बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कुंभ की तैयारियों को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। हमारी सरकार धर्म, संस्कृति और विकास के समरस समन्वय के मार्ग पर अग्रसर है। देवभूमि उत्तराखंड सदैव धर्म, अध्यात्म और आस्था का केंद्र बना रहे यही हमारी प्रतिबद्धता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button