थराली पुलिस का त्वरित एक्शन, नाबालिग लड़की को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल।
दिनांक 07.11.2025 को थाना थराली पर वादी द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी को दिनांक 05.11.2025 को दीपक कुमार निवासी रतगांव, बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर, थाना थराली पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 33/25, धारा 96, 137(2), 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस टीम को तत्काल सक्रियता दिखाने और नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना का उपयोग करते हुए गहन खोजबीन की गई। पुलिस टीम को सफलता मिली और दिनांक 07.11.2025 को नाबालिग लड़की को आरोपी दीपक कुमार निवासी रतगांव के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद, नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कराया गया। बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया
2- म0उ0नि0 सरोज नौटियाल
3- कां0 नीतीश
4- म0कां0 शाहीन