रोजगार

सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 178 सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रदेश में अब तक 26,500 से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है। नियुक्ति पत्र पाने वाले समस्त अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रदेश सरकार युवाओं के हितों, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। सरकार के सुनियोजित, पारदर्शी एवं प्रतिबद्ध प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले चार वर्षों में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर पूज्य आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, माननीय राज्यसभा सांसद श्री Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Ganesh Joshi जी, श्रीमती Rekha Arya जी, माननीय विधायक श्री Bharat Singh Chaudhary जी, श्रीमती Savita Harbans Kapoor जी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button