जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों ने उठाई समस्याएं
हरिद्वार/ जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। इस दौरान सदस्यों ने अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह को समस्याओं से अवगत कराया। अंशुल ने अपने ग्रामीण क्षेत्र में 10 हैंडपंप आवंटित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सार्वजनिक स्थल और खेत के रास्ते में हैंडपंप की आवश्यकता है। अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं।के नियंत्रण के लिए पशु नियंत्रण वाहन की आवश्यकता है। एक वाहन लगभग 3150000 रुपए की लगत आनी है। नालों की सफाई, जल निकासी, दवा छिड़काव के लिए सदस्य अपने सुझाव दे सकते हैं।
सदस्य अरविंद राठी ने ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास करने का अधिकार एचआरडीए से जिला पंचायत को हस्तांतरित करने की मांग उठाई। सोहनवीर ने किसानों को सिंचाई शुल्क माफ और अमीनो द्वारा की जा रही वसूली पर तत्काल रोक की मांग उठाई।
0 0 1 minute read


