*कोतवाली ज्वालापुर*
*दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार*
*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के हैं आरोप*
युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मिली शिकायत के आधार पर दिनांक 10-09-2026 को कोतवाली ज्वालापुर पर दर्ज किए गए मुकदमा अपराध संख्या 639/2026 धारा 69(3)351(2) बीएनएस में पुलिस टीम ने आरोपी को दिनांक 04-05/11/2026 को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। बाद आवश्यक कार्रवाई न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*विवरण आरोपी-*
मुकुल शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी अमर कॉलोनी मेंन मार्केट सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार
*पुलिस टीम-*
1-अपर उप निरीक्षक प्रशान्त यादव
2-कांस्टेबल सुमित कुमार
3-कांस्टेबल देवेंद्र कुमार
4-महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट