मौषम

पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

एक और जहां फरवरी से ही मैदानी इलाके गर्मी से तपने लगे हैं. वहीं दूसरी और मौसम विभाग ने इस हफ्ते राज्य के कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च तक राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होगी. विभाग ने इस पूरे हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके अनुसार आज यानि 10 मार्च को राज्य के 5 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बहुत हल्की बारिश के साथ-साथ 3800 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी. 11 मार्च को इन्हीं 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. फिर वहीं 12 से13 मार्च तक मौसम इसी तरह रहेगा. 14 मार्च को बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी जिसमें मौसम ज्यादा जिलों को प्रभावित करेगा. इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलें शामिल हैं. जिनमेंबारिश और बर्फबारी होगी. 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश होगी. साथ ही 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना है.
.
.
#MausamUpdate #mausam #UttarakhandNews #UttarakhandWeather #WeatherUpdate #LatestNews #NewsPage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button