दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बारिश से राजधानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 27.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे उमस से राहत मिली।
0 0 Less than a minute