मौषम

दून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार के लिए देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की जरूरत है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री, मुक्तेश्वर में 20.7 डिग्री और नई टिहरी में 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दून में मैनुअल स्टेशन पर 15.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जबकि बेरीनाग में 18.5 मिमी, उखीमठ में 18.4 मिमी, मोहकमपुर में 15.5 मिमी और विकासनगर में 14.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button