मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-मसूरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
साथ ही ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सुचारू रखने एवं प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा तथा सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।


