रुड़की में मुख्यमंत्री धामी ने ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवा साथियों, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद कर राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका, नवाचार, डिजिटल माध्यमों की सकारात्मक शक्ति पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर युवाओं के विचारों, सुझावों और अनुभवों को सुना और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उन्हें सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
हमारी सरकार युवाओं को प्रदेश के विकास का सबसे सशक्त आधार मानते हुए उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद Dr. Kalpana Saini जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Pradeep Batra जी, माननीय जिलाध्यक्ष DrMadhu Singh जी एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री गौरव कौशिक जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।



