क्राइम

हथोड़े से वार कर युवक की हत्या कर दी

हर्बरतपुर,, संवाददाता। बैरागीवाला में दो पक्षों के मध्य खूनी संघर्ष में आरोपियों ने घर में घुसकर हथोड़े से वार कर युवक की हत्या कर दी। संघर्ष में आरोपियों ने एक महिला समेत तीन लोगों को भी घायल किया है। घायलों को हरबर्टपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद एक पक्ष से जुड़े लोगों ने मामले में हंगामा खड़ा कर दिया। तनाव देखते हुए एसपी देहात पंकज गैरोला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और पुलिस-प्रशासन को आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आरोप है कि बेलचे लेकर घर में घुसे आठ से दस लोगों ने अचानक एक परिवार के सदस्यों पर हमला किया।
पुलिस के अनुसार बैरागीवाला निवासी वसीम और भगवत के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। शनिवार शाम को दोनों के बीच कुलावे से पानी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वसीम की ओर से कुछ लोग बेलचे और हथोड़ा लेकर भगवत के घर में घुस गए। और भगवत के परिवार के सदस्यों में सुषमा, अशोक, विनोद, राजेश कुमार के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने विनोद के सिर पर हथोड़े से कई वार कर गंभीर घायल कर मौके से फरार हो गए।
चारों घायलों को तुरंत हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। विधायक ने अस्पताल में पहुंचकर भी घायलों का हाल जाना।
माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला, सीओ अनुज कुमार, कोतवाल सहसपुर प्रदीप रावत मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। आसपास के कोतवाली व थानों से भी पुलिस बल को मंगाया गया है।
एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button