थाना पुरोला की चौकी नौगांव पुलिस टीम द्वारा नौगांव, सौली खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान अमीन(21 वर्ष) को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 3.17 ग्राम स्मैक बरामद हुयी।
ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
#DrugsFreeDevbhoomi
#NashaMuktBharat
#StopDrugs
#UttarakhandPolice