गंगा तट पर चादर बिछाकर सोए सुनील ग्रोवर
देहरादून । कपिल शर्मा शो के ‘गुत्थी’ कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ऋषिकेश पहुंचे। वह त्रिवेणी घाट पहुंचे और गंगा किनारे जमीन पर लेटकर उन्होंने आराम किया। इसकी जानकारी तब मिली, जब सुनील ग्रोवर ने बीते गुरुवार रात को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया तारे जमीन पर। बैकग्राउंड में महाकाल का गाना बज रहा है.
वीडियो में सुनील ग्रोवर किसी लग्जरी होटल में ठहरने के बजाय, अन्य भक्तों के साथ आम लोगों की तरह गंगा घाट के किनारे जमीन पर शांति से चादर बिछाकर सोते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने स्टार स्टेटस की बिल्कुल भी चिंता नहीं की। त्रिवेणी घाट पर रात के समय अन्य दिनों की तरह कई लोग लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्ही के बीच सुनील ग्रोवर भी आम आदमी बनकर लेटे हुए हैं। इस हाल में आस-पास से गुजर रहे सैकड़ों लोग उन्हें पहचान नहीं सके। जैसे ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टा एकाउंट पर यह वीडियो साझा किया। वैसे ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को देखकर प्रशंसक उनकी सादगी की सराहना करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि सेलिब्रिटी कहीं भी जाने पर पब्लिसिटी को अधिक महत्व देते हैं, ऐसे में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पब्लिसिटी से दूर सामान्य लोगों की तरह यात्रा कर खास अनुभव ले रहे हैं।
इसके अलावा भी सुनील अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जिंदगी के छोटे-छोटे पलों, जैसे आम हैंडपंप पर कपड़े धोते हुए या चूल्हे पर रोटियां बनाते हुए, सादगी से जुड़े वीडियो साझा करते रहते हैं।
फोटो-