#UttarakhandPolice STF ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर प्रभावित कर देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास में संलिप्त अभियुक्त मो. सलाउद्दीन को ऊधमसिंहनगर के गदरपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में उसके मलेशिया एवं पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में होने के तथ्य सामने आए हैं। अभियुक्त की निशानदेही पर 01 इंग्लिश पिस्तौल, 5 कारतूस, 4 डेटोनेटर और 02 AK-47 के कारतूस बरामद किए गए हैं।

