क्राइम

जज साहब” निकले टोल बचाने वाले चालक, चमोली पुलिस ने मौके पर ही किया ‘फैसला

“जज साहब” निकले टोल बचाने वाले चालक, चमोली पुलिस ने मौके पर ही किया ‘फैसला’

जनपद चमोली में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान चमोली पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है।

दिनांक 19 जून 2026 को चौकी प्रभारी पाण्डुकेश्वर उ0नि0 रूकम सिंह द्वारा पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चैकिंग बैरियर के पास वाहन संख्या UP-14DN-9554 को रोका गया। वाहन चालक रजिस्ट्रेशन चैकिंग हेतु लगी अन्य वाहनों की लंबी कतार से गलत दिशा से आगे निकलने की जल्दबाजी में था। वाहन पर “JUDGE” लिखा हुआ एक स्टीकर लगा था।

इसी बीच पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी उक्त वाहन चालक की रफ ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो कहानी में ट्विस्ट आ गया।

चालक अभय सिंह निवासी गोला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वाहन उसके दोस्त का है और उसके दोस्त का भाई लखनऊ कोर्ट में कार्यरत है। पूछताछ आगे बढ़ी तो पता चला कि वाहन पर लगा “जज” स्टीकर किसी अधिकारिक पहचान के लिए नहीं, बल्कि टोल बचाने और थोड़ा-बहुत रौब जमाने के लिए लगाया गया था।

इसके बाद मौके पर ही “जज साहब” का रुतबा उतर गया। पुलिस ने वाहन से स्टीकर हटाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button