दुर्घटना

दुर्घटना में टिहरी पुलिस का त्वरित रेस्क्यू और यातायात बहाल

दुर्घटना में टिहरी पुलिस का त्वरित रेस्क्यू और यातायात बहाल*

आज जियालगढ़ के पास देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार सवार घायलों को शीघ्र उपचार हेतु श्रीकोट बेस अस्पताल, श्रीनगर भिजवाया।

पुलिस द्वारा हाइड्रा की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। वाहन में सवार एक महिला को सामान्य चोट आई है, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आपदा हो या दुर्घटना, टिहरी पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button