दुर्घटना

ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गिरी दीवार, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गिरी दीवार, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

दशहरे से पहले गिरती तो हो सकता था बड़ा हादसा, दीवार के पास ही लगी थीं रामलीला दर्शकों की कुर्सियां

हरिद्वार। ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पानी की टंकी के समीप बनी दीवार गिरने से दो गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसा रामलीला संपन्न होने के बाद हुआ। अगर यही दीवार दशहरे से पहले गिर जाती, तो मौके पर मौजूद दर्शकों की जान पर भी बन सकती थी।

बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में पानी की टंकी के पास बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से वहां खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। दीवार गिरने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक इसी स्थान पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। दीवार के ठीक बगल में दर्शक दीर्घा बनाई गई थी, जहां रामलीला देखने आने वाले लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाती थीं। ऐसे में आयोजन के दौरान दीवार गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button