दुर्घटना

गंगा में बोलेरो समेत तीन बहे, दो को बचाया, चालक लापता

गंगा में बोलेरो समेत तीन बहे, दो को बचाया, चालक लापता

हरिद्वार।

कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार शाम गंगा के तेज बहाव में बोलेरो वाहन समेत तीन लोग बह गए। सूचना मिलते ही कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के तहत दो युवकों को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया गया। जबकि बोलेरो वाहन के चालक का कोई पता नहीं चल सका। देर रात में लापता चालक की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम बैरागी कैंप में कुंभ मेले के कार्य में लगे मजदूरों और कर्मचारियों ने गंगा में एक वाहन बहने की सूचना दी। घटना बैरागी कैंप के पास बड़े टापू के सामने की है। सूचना पर पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद नदी में बह रहे दो युवकों को बाहर निकाल लिया गया।पूछताछ में पता चला कि बोलेरो चालक पुष्कर सिंह (38), निवासी सिमलखेत, थाना चौखुटिया, चमोली, सोनप्रयाग से सवारियां लेकर हरिद्वार आया था। सवारियों को छोड़ने के बाद वह दो युवकों हिमांशु रावत (23) और राकेश सिंह (28) के साथ बोलेरो धोने के लिए गंगा में उतरा था। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से तीनों वाहन समेत बहने लगे। दोनों युवकों को बचा लिया गया, लेकिन चालक पुष्कर सिंह लापता है। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चालक ने परिजनों को सूचना दी गई है। रात के समय भी गंगा में चालक की तलाश जारी है। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
…….
रिजवान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button