क्राइम

चोरी की 02 मोटरसाइकिलें, 05 मोबाइल फोन एवं 02 पावर बैंक बरामद

चमोली पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा, गोविन्दघाट गुरुद्वारा व पांडुकेश्वर से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 विधि विरुद्ध किशोर संरक्षण में, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की 02 मोटरसाइकिलें, 05 मोबाइल फोन एवं 02 पावर बैंक बरामद

गोविन्दघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर 05 विधि-विरुद्ध किशोरों को संरक्षण में लेते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें, 05 मोबाइल फोन एवं 02 पावर बैंक बरामद किए गए हैं।

दिनांक 23 जुलाई 2026 को वादी अंकित मलिक निवासी जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) द्वारा चौकी पांडुकेश्वर पर अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP19L6923 के वासुदेवा होटल के सामने से चोरी होने की सूचना दी गई। इस संबंध में कोतवाली गोविन्दघाट पर मु0अ0सं0-04/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी दिन वादी श्रीनाथ के.आर. निवासी कर्नाटक द्वारा गोविन्दघाट गुरुद्वारे में विश्राम के दौरान उनका Vivo मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना दी गई, जिस पर मु0अ0सं0-05/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा मामले का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करने हेतु तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर हनुमानचट्टी क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे तथा एक मोटरसाइकिल सड़क पर छोड़ दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी छह व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पांडुकेश्वर से मोटरसाइकिल संख्या UP19L6923 तथा टिहरी जनपद के मलेथा क्षेत्र से मोटरसाइकिल संख्या UK07DB0566 चोरी की थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 22 जुलाई 2026 की रात्रि में गोविन्दघाट गुरुद्वारे से 05 मोबाइल फोन एवं 02 पावर बैंक चोरी किए थे।

पकड़े गए व्यक्तियों में 05 विधि-विवादित किशोर पाए गए, जिन्हें विधिक प्रावधानों के तहत संरक्षण में लिया गया। वहीं आसू पुत्र जितेन्द्र, निवासी नागलोई, दिल्ली (हाल निवासी/कार्यरत गोल्डन टेंपल, अमृतसर), उम्र 20 वर्ष को धारा 303(2), 317 एवं 61 बीएनएस के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एवं विधि-विरुद्ध किशोरों को माननीय न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

सत्यापन करने पर मोटरसाइकिल संख्या UK07DB0566 के स्वामी विकास उनियाल (निवासी टिहरी गढ़वाल) से संपर्क किया गया, जिन्होंने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल मलेथा पेट्रोल पंप के समीप से चोरी हुई थी, जिसकी सूचना उन्होंने थाना कीर्तिनगर में पूर्व में दे रखी है। बरामद Vivo मोबाइल की पहचान वादी श्रीनाथ द्वारा की गई तथा IMEI नंबर का मिलान करने पर मोबाइल उसी का पाया गया।

तलाशी के दौरान कब्जे से चोरी का निम्नलिखित सामान बरामद हुआ—

02 चोरी की मोटरसाइकिलें
05 मोबाइल फोन (Apple iPhone, Vivo एवं Poco)
02 पावर बैंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button