हरिद्वार । दुष्कर्म करने और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास की घटना के 26 दिन बाद 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के साथ 16 जुलाई की रात उसके सगे नाती ने कथित तौर पर दरिंदगी की थी। विरोध करने पर आरोपी ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस अब मामले में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0 0 Less than a minute