क्राइम

पुलिस ने कारतूस और स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

नई टिहरी। टिहरी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना कैम्पटी पुलिस ने 50 जिंदा 12 बोर कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने 8 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी श्वेता चौबे ने निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चौकी नैनबाग प्रभारी मंगेश कुमार ने टीम के साथ अगलाड पुल के समीप एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। जिसमें युवक के पास मौजूद बैग से 12 बोर के 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से जयवीर सिंह (27) निवासी ग्राम चंदवाण, मौगी, नैनबाग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बरामद कारतूस के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि मामले में थाना कैम्पटी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कोतवाली चंबा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुकेश सिंह पंवार (26) निवासी टी-स्टेट बंजारावाला, देहरादून को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से नशे की खेप के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button