राजनीति

तुष्टिकरण वाली सरकारों को नकार रही जनता, राहुल गांधी कुंठा और हताशा बढ़ रही है: सीएम धामी

तुष्टिकरण वाली सरकारों को नकार रही जनता, राहुल गांधी कुंठा और हताशा बढ़ रही है: सीएम धामी

हरिद्वार।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी की कुंठा और हताशा लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामंतवादी सोच से राहुल गांधी अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। वह चाहते हैं कि देश की संसद और देश उनके हिसाब से चले। यह बातें उन्होंने हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सप्तसरोवर मार्ग स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने ब्रह्मलीन भूरि वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि जो लोग देश की सत्ता पर अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे, आज उनके हिसाब से कुछ नहीं हो रहा है। साधारण परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बेहतर तरीके से चला रहे हैं। देश के हर वर्ग के लिए काम हो रहा है और पूरी दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। यही वजह है कि ऐसे लोगों की हताशा सामने आ रही है।
पश्चिम बंगाल में घुसपैठ रोकने के लिए सीमा बंदी से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता इसी वजह से डबल इंजन की भाजपा सरकार को चुन रही है। उन्होंने कहा कि जहां जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकारों को जनता नकार रही है। बंगाल में लंबे समय से रुकी योजनाएं अब धरातल पर आ रही हैं और तुष्टिकरण के आधार पर काम नहीं हो रहा है।
100 से अधिक नाक माफीयाओं को जेल भेजा
झारखंड में चल रहे आंदोलन में राहुल गांधी की भूमिका से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसे समय वहां नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जगह-जगह छात्रों को इकट्ठा कर रहे हैं। धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड आकर नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की बात कही थी, जबकि प्रदेश में सख्त नकल कानून बनाया गया है और 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आज भी देश को पुराने नियमों से चलता हुआ समझ रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि देश बदल चुका है। उन्होंने कहा कि छह दशक तक देश पर शासन करने वालों ने रोजगार नहीं दिया, जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button