राजनीति

भ्रष्टाचार के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

भ्रष्टाचार के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सामने आए भ्रष्टाचार, अनियमितताओं, जनविरोधी फैसलों एवं जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आम नागरिकों की आवाज को एकजुट किया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोपों से घिरी हुई है। प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ सरकार को सत्ता सौंपी थी, उस विश्वास पर सरकार खरी नहीं उतर पाई है। आज बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम जनता परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और प्रदेश के भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। यह हस्ताक्षर अभियान जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button